UTTARAKHAND

हरिद्वार में ‘दिशा’ समिति की बैठक आयोजित, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने की विकास कार्यों की समीक्षा

 

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की आज बैठक ली। हरिद्वार के मेला नियंत्रण कक्ष में आयोजित हुई बैठक। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हरिद्वार में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हरिद्वार जिला केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल स्थान पर है।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि आज विकास समन्वय अगस्त क्रान्ति भवन (मेला नियंत्रण कक्ष- CCR) हरिद्वार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति “दिशा” जिला हरिद्वार की बैठक ली। बैठक में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की, जिसमें विभिन्न स्तर पर लंबित योजनाओं के समयबद्ध किर्यान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह,रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा,विधायक मदन कौशिक,काजी निजामुद्दीन,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (किरण सिंह),सीडीओ हरिद्वार , रानीपुर विधानसभा से विधायक आदेश चौहान, विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं जिले के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »