DEHRADUNUTTARAKHAND

धामी सरकार का बड़ा निर्णय — चौखुटिया अस्पताल का होगा उन्नयन, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी मिलेगी

उत्तराखण्ड शासन । देहरादून 16 अक्टूबर, 2025

विषय- मुख्यमंत्री घोषणा सं0-550/2025 सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, चौखुटिया की क्षमता 30 बैड से 50 बैड की जायेगी तथा डिजिटल एक्स रे मशीन भी उपलब्ध करायी जायेगी. के अनुपालन के संबंध में।

उपर्युक्त विषयक अपने पत्र संख्या-6प/नियो० / अल्मोड़ा/11/2023/26642.  08.10.2025 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किये जाने का अनुरोध किया गया है।

2-इस सम्बन्ध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।

अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को 50 शैय्‌यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किये जाने के दृष्टिगत IPHS मानकानुसार भूमि-भवन के व्यय-भार/अनुमानित लागत का आंकलन करते हुए समस्त अभिलेखों सहित भूमि/भवन निर्माण/पदों के सृजन का सुस्पष्ट प्रस्ताव शासन को आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »