NATIONALUTTARAKHAND

नोटबंदी मोदी सरकार का असरदार फैसला–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देवभूमि मीडिया ब्यूरो — नोटबंदी मोदी सरकार का असरदार फैसला था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे साबित हो गया कि पीएम मोदी का यह फैसला देशहित में था।

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कालाधन खत्म करने को लेकर किए गए नोटबंदी के फैसले का हर व्यक्ति ने स्वागत किया था।अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और आरबीआई के बीच बातचीत हुई थी।उन्होंने कहा कि नोटबंदी जाली करेंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और कर चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की प्लानिंग का हिस्सा और असरदार तरीका था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है। झूठ फैलाने वालों को जनता 2019 व अन्य चुनावों में राजनीतिक जवाब पहले ही दे चुकी है। अब उन्हें कानूनी जवाब भी सुप्रीम अदालत से मिल गया है।

तो वही इस फैसले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा  ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से वर्ष 2016 में की गई नोटबंदी का कांग्रेस हमेशा विरोध करती रही है। अब इस मामले में शीर्ष अदालत का निर्णय आने के बाद भी पार्टी अपने रूख पर कायम है। शीर्ष अदालत ने न्यायालय ने नोटबंदी की प्रक्रिया को सही कहा है ना की नोटबंदी को। कांग्रेस पार्टी आज भी अपने स्टैंड पर कायम है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »