COVID -19

Covid-19 : प्रदेश में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 176 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 10860 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में दो और हरिद्वार में एक संक्रमित मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »