COVID -19UTTARAKHAND

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 1785 रोगियों में से 1077 ठीक हो गए

राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 679 एक्टिव केस 

शनिवार को कोरोना संंक्रमित दो रोगियोंं की मृत्यु, मृत्यु की वास्तविक वजह पता नहींं चली

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 61 नये मामले मिलने से राज्य में अब तक संख्या 1785 हो गई, जबकि आज 130 रोगियों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 679 एक्टिव केस हैं।
शनिवार को राज्य में पौड़ी गढ़वाल व ऊधम सिंह नगर जिला में कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना है। अभी तक इनकी मृत्यु की वास्तविक वजह पता नहीं चल पाई। राज्य में भी तक कोरोना संक्रमित 23 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी की भी मृत्यु कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि नहीं हुई है। 
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण का पिछले सात दिनों का डबलिंग रेट 16.89 दिन है।
वही कोविड-19 रोगियों का रिकवरी रेट 58.16 फीसदी है। वहीं अभी तक जांचे गए कुल सैंपलों में से मात्र 4.56 फीसदी ही कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।   
शनिवार रात 9 बजे मिली रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में देर शाम कोरोना संक्रमण के 26 नये मामले मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादगा नौ मामले पौड़ी गढ़वाल जिला में हैं।
पौड़ी गढ़वाल जिला में 46 वर्षीय एक व्यक्ति कोटद्वार चेक पोस्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान मृत मिला। सैंपल लिया गया, जो कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति से दिल्ली से उत्तराखंड आ रहा था। 
वहीं ऊधम सिंह नगर जिला में 82 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 
उधऱ, देहरादून व ऊधम सिंह नगर जिला में कोरोना संक्रमण के पांच-पांच, हरिद्वार जिला में चार, उत्तरकाशी जिला मेंं दो तथा  टिहरीी गढ़वाल जिला मेंं एक मामला मिला है। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »