डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा पर विवाद: गायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

देहरादून।
सार्वजनिक कार्यक्रम में अभद्र भाषा, आपत्तिजनक ब्यान देने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रार्थनापत्र।
उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में नम्म्रनिवेदन है कि 11-04-2026 को डी०ए०वी० कॉलेज, देहरादून, में एक सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में गायक मासूम शर्मा द्वारा मंच से अत्यन्त अभद्र, अशलील एंव आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिससे वहाँ उपस्थिति छात्र-छात्राओं एंव आम जनता की भावनायें आहत हुई है।

उक्त कार्यक्रम के मंच को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव खानपुर क्षेत्र के माननीय विधायक उमेश कुमार द्वारा सांझा किया गया था। इसके अतिरिक्त उक्त व्यक्ति द्वारा मंच से यह भी कहा गया की मुझे हयात होटल में कोई व्यक्ति मारने आया था जिससे प्रदेश में देहरादून के आम लोगों के मध्य माहौल भयपूर्ण और तनावपूर्ण एंव अस्थिर हो गया है, यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 352, 353 एंव 351/3 एंव 5 उपरोक्त अन्य सुसंगत धाराओं में दण्डनीय अपराध है।
अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।



