देहरादून । केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड की सबसे बड़ी पन बिजली परियोजना टिहरी डाम को बेचने के निर्णय के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में मोदी सरकार का पुतला दहन किया। राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहले कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं का संबोधन हुआ और तत्पश्चात एस्लेहाल चौराहे में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए।
Sign in to your account

