CRIME

ऋषिकेश – शिवपुरी के बीच अनियंत्रित कार गिरी खाई में, युवती की मौत, पांच गंभीर

ब्रह्मपुरी के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

ऋषिकेश : तपोवन -ब्रह्मपुरी हाई वे पर पर्यटकों की कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज ऋषिकेश संयुक्त  चिकित्सालय में चल रहा है। 

थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने बताया कि जिला बागपत और दिल्ली के छह लोग तपोवन स्थित नीरगड्ड वाटर फॉल में नहाने पहुंचे थे। यहां से सभी कार से शिवपुरी की तरफ जा रहे थे कि ब्रह्मपुरी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने कार सवारों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार हादसे में काजल (17) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि चालक सहित अन्य पांच गंभीर रूप से मिले।

जबकि घायलों को राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया गया है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती सकलानी के अनुसार कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। जिससे घटना में एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है।

घायलों के नाम
– शिल्पी (27) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत
– अमित (32) पुत्र सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत
– अंकिता (23) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी वजीराबाद, जलबोर्ड कॉलोनी दिल्ली
– अनुष्का (16) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी वजीराबाद, जलबोर्ड कॉलोनी दिल्ली
– अब्दुल हमीद (25)  पुत्र मौहम्मद यामीन निवासी कौलाना रोड, कस्बा बड़ौत थाना बड़ौत जिला बागपत दक्षिणी चमरान

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »