UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी गुरू नानक जयंती की शुभकामनाएं

समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू नानक जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक देव ने जनता को समानता एवं भाईचारे का भी संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »