NATIONAL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं

 आज पूरा देश महानवमी और विजयादशमी साथ-साथ मना रहा है

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘विजय अंततः सत्य की ही होती है।’
राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है । मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।’

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूँगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।’

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशहरा की शुभकामना देते हुए कहा, ‘विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »