– सीएम योगी ने लोकभवन में किया पेंशनरों के लिए बनाई गई ऑनलाइन सेवा पोर्टल का शुभारंभ
– यूपी ई-पेंशन पोर्टल https://epention.up.nic.in की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बना
– सीएम योगी ने 31 मार्च 2022 को रिटायर हुए 1220 पेंशनरों के खातों में पेंशन भी हस्तांतरित की
– सीएम योगी ने श्रमिकों को बधाई दी और उनसे जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला
– पेंशनरों से सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की उन्नति में योगदान के लिए के लिए आपका पेंशनभोगी के रूप में नहीं पेंशनयोगी रूप में सम्मान होना चाहिये
– मृतक आश्रितों के लिए भी जल्द सरकार ऐसा ही एक पोर्टल बनाएगी: सीएम योगी
– प्रदेश सरकार ने पांच साल के दौरान तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने की अच्छी मंशा से किया काम : सीएम योगी
– व्यक्ति के जीवन का सरलीकरण करने में राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी
– ई-आफिस के साथ जोड़ते हुए हरके विभाग अपनी योजनाओं को जनता के बीच ले जाए: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रम दिवस पर प्रदेश के साढ़े 11 लाख से अधिक पेंशनरों को ईज ऑफ लिविंग की बड़ी सौगात दी। उन्होंने राजधानी के लोकभवन स्थित सभागार में पेंशनरों के लिए बनाई गई ऑनलाइन सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ होते ही उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल https://epention.up.nic.in की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 31 मार्च 2022 को रिटायर हुए 1220 पेंशनरों के खातों में पेंशन हस्तांतरित की। सीएम योगी ने यहां पर श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के पेंशनरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी ओर से प्रदेश की उन्नति में दिये गये योगदान के लिए आपका पेंशनभोगी के रूप में नहीं पेंशनयोगी रूप में सम्मान होना चाहिये। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
