Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी ।

देवभूमी मीडिया ब्यूरो – मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ की। सीएम योगी सुबह-सुबह ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंच गए। उन्होंने जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

 

 बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे।तो वही बारिश के कारण महारास कार्यक्रम स्थगित होने पर उन्हें सीधे रात्रि विश्राम के लिए यूपी वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया।

मुख्यमंत्री योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद गांव अजहाई खुर्द स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थापित कृष्ण बलराम मंदिर और गो डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

                    

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »