UTTARAKHAND

अपने भतीजे के मुंडन कार्यक्रम मे शामिल हुए सीएम योगी, दिया आशीर्वाद

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज बुधवार को भी वह अपने गांव में ही प्रवास पर ही हैं।गांव में उन्‍होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ ने गांव की पगडंडियों का भ्रमण किया। इस दौरान वह ग्रामीणों से भी मिले। पुराने लोग को उन्होंने नाम लेकर पुकारा।
बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। गांव भ्रमण के दौरान वह कई जगह रुके।
उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। सभी से उन्होंने मुस्कुराकर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया।भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए।
मंगलवार रात को घर में सत्यनारायण की कथा तथा केस नूतन का संस्कार संपन्न हुआ। जबकि बुधवार को सुबह बान व मंगल स्नान की रस्म में योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने भतीजे अनंत को तिलक व हल्दी लगाकर आशीष दिया।
इस दौरान गांव में पारंपरिक बाद्यों की धुन पर ग्रामीणों व महिलाओं ने नृत्य भी किया। योगी आदित्यनाथ में नृत्य और संगीत का बैठकर आनंद लिया।इसके पश्चात वह योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान में पहुंचे। यहां से उनका महागढ़ मंदिर में जाने का भी कार्यक्रम है। योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी अपने घर पर ही रुकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »