UTTARAKHAND

योग संगठन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड अखिल भारतीय योग संगठन के सदस्यों द्वारा मुख्यमन्त्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को बेरोजगार योग प्रशिक्षितों को रोजगार दिलाने एवम् आयुष वेलनेस सेन्टरों पर योग अनुदेशक के पदों पर लगी रोक को हटाने के संबन्ध में ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें योग प्रशिक्षितों की विभिन्न मांगों को रखा गया। जिसमें मुख्यमंत्री एवं मंत्री द्वारा योग प्रशिक्षितों को रोजगार के क्षेत्र में एक आयाम दिलाने का आश्वासन दिया गया। योग प्रशिक्षितों ने कहा कि हर सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जाती है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अति शीघ्र नहीं माना गया तो मजबूरन सभी योग प्रशिक्षत उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. राकेश प्रसाद सेमवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. मनोज रावत, योगचार्य रेखा रतूड़ी, अमित बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »