UTTARAKHAND

सीएम धामी के हाथ पर चढ़ा प्लास्टर, क्रिकेट खेलते हुए थे चोटिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून हॉस्पिटल – दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल में मरीजों का हालचाल भी जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी सीएम धामी ने दिए।

दून हॉस्पिटल में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया।बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर कल मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिसपर आज प्लास्टर चढ़ाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »