


नैनीताल : युवा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम युवा जिलाधिकारी सविन बंसल के नैतृत्व में काम कर ही है। इन अधिकारियों की सोच एवं लक्ष्य स्पष्ट है तथा लक्ष्य निर्धारित है। ये सभी युवा अधिकारी जन सहभागिता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। सविन ने अल्पकाल में ही आम आदमी के बीच अपनी जगह बना ली है और जनमानस के बीच लोकप्रिता हासिल करते हुए अपने को लोकप्रिय जन सेवक के रूप में स्थापित किया है, इसके साथ ही सविन नई सोच व नियोजन के साथ जनहित के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। यह बात मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। 
Sign in to your account

