POLITICSUttar Pradesh

गुजरात दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

देवभूमि मीडिया ब्यूरो – बता दें  कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  गुजरात दौरे पर है जंहा वो  तीन चुनावी सभाएं और एक रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। योगी बुधवार को दोपहर 12 बजे द्वारका विधानसभा क्षेत्र स्थित सतवारा भुवन वाड़ी में पार्टी प्रत्याशी पबुभा मनेक के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 और दोपहर 3.10 पर कच्छ जिले की रापड़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह जडेजा के समर्थन में सभा करेंगे। तो योगी शाम 4.25 बजे मोरबी जिले की ध्ररांगधरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश भाई वरमोरा के समर्थन में सभा करेंगे। और शाम 6.30 से शाम 7.15 बजे तक सूरत जिले की वारछा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी किशोर भाई रोड शो करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »