UTTARAKHAND

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सुनेंगे जनता की समस्या

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महीने में 1 दिन जनता दर्शन के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

इसी तरह से सप्ताह में हर दिन कोई न कोई मंत्री और रोटेशन पर आम लोगों की समस्या सुनने के लिए पार्टी कार्यालय में बैठेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला का कहना है कि यह उत्तराखंड के इतिहास में पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या सुनने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे । जनता दर्शन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

उनका कहना है कि अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग मंत्री के रोटेशन पर बैठेंगे जो आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसी तरह से भाजपा के हल्द्वानी क्षेत्रीय कार्यालय में भी जनता दर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »