Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी मेजर श्री मंयक विश्नोई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की
शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री मंयक विश्नोई के नाम पर करने की भी घोषणा
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की
प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी सेना के मेजर श्री मयंक विश्नाई के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री मयंक विश्नाई के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री मयंक विश्नाई के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »