UTTARAKHAND
हाई स्पीड फ्री वाई-फाई के रूप में मिली सरकारी डिग्री काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात


देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 107 ग्राॅथ सेंटर स्वीकृत किए गए हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को स्किल्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिरूल एवं सोलर एनर्जी से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। हमारे पास जो संपदा बिक्री हुई है जो हमें प्रकृति ने दी है उसका दोहन करते हुए पर्यावरण का संरक्षण करते हुए आज राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.