मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एस0ए0मुरूगेशन ने शुक्रवार को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण से पूर्व कार्यकलापों के अन्तर्गत दिनांक 09 अगस्त, 2021 से दिनांक 31 अक्टूबर, 2021 तक डीएससी, एकाधिक प्रविष्टियों एवं लॉजीकल इरर को हटाना, अनुभागों का उचित गठन एवं मतदेय स्थलों का मानकीकरण के साथ ही दिनांक 01 सितम्बर, 2021 से 15 सितम्बर, 2021 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जायेगा। पुनरीक्षण कार्यकलाप के तहत दिनांक 01 नवम्बर, 2021 को एकीकृत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, दिनांक 01 नवम्बर, 2011 से 30 नवम्बर, 2011 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि, दिनांक 13 नवम्बर, 14 नवम्बर, 27 नवम्बर तथा 28 नवम्बर 2021 को विशेष अभियान हेतु निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण दिनांक 20 दिसम्बर, 2021 से तथा निर्वाचक नामवाली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी, 2022 से किया जायेगा।
Leave a Comment


