Uttarakhand

विधायक चीमा के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को नैनीताल हाई कोर्ट में चुनौती

नैनीताल : काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा  की इस बार चुनाव में  मुश्किलें  बढती नजर आ  रही है  उनके  शैक्षिक प्रमाण पत्रों को न्यायालय में चुनौती दी गयी है।  मामला  हाई कोर्ट ने काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के आयु व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए 20 फरवरी तक स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं।

काशीपुर निवासी उत्कर्ष अग्रवाल ने याचिका दायर कर कहा है कि विधायक चीमा द्वारा 2007 के चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में खुद की आयु 63 वर्ष व 2012 के चुनाव में 65 वर्ष दर्शायी है। इसके अलावा उन्होंने 1960 में सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण होना दर्शाया है, जबकि सूचना का अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी के अनुसार चीमा ने 1961 में सीआरएसटी से व्यक्तिगत परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा उत्तीर्ण की।
याचिकाकर्ता के अनुसार उन्होंने चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन देकर जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्रवाई की मांग की, मगर आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकल पीठ ने मामले को सुनने के बाद केंद्रीय व प्रदेश चुनाव आयोग से स्थिति साफ करने के निर्देश दिए।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »