DEHRADUNUTTARAKHAND
ब्रेकिंग: देहरादून के रायपुर में खंडहर से महिला की लाश मिलने से सनसनी
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा इलाके में रविवार (16 मार्च 2026) को एक खंडहर से अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 30-32 वर्ष के आसपास है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।



