UTTARAKHAND

ब्रेकिंग न्यूज़ :राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की रोक लगाने के बाद उत्तराखंड राज्य सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही चारधाम यात्रा संचालित किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल सकती है। हालांकि, 7 जुलाई को हाईकोर्ट में चारधाम की यात्रा के संबंध में सुनवाई होनी है। उसके एक दिन पहले ही 6 जुलाई को राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी दायर कर दिया है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से हाईकोर्ट ने 7 जुलाई तक चारधाम यात्रा पर रोक लगा रखी है। जिसके चलते राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने की बात कही थी लेकिन राज्य में संवैधानिक संकट के चलते हुए नेतृत्व परिवर्तन की वजह से राज्य सरकार एसएलपी दाखिल नहीं कर पाई थी।

उत्तराखंड राज्य में नए मुख्य के रूप में कमान संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »