मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपाः अजय कुमार
देहरादून। देहरादून महानगर के भाजपा पार्षदों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों महामंत्रियों एवं महानगर पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि सेवा सप्ताह समाप्त होने के पश्चात भाजपा मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। इसके साथ ही संगठन मंत्री ने बूथ अध्यक्षों से बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए जिसमें भाजपा के साथ संघ परिवार के अन्य संगठनों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
Leave a Comment

