TOURISMUTTARAKHAND

सहस्त्रधारा में होगा हेलीड्रोम का निर्माण

देवभूमि मीडिया ब्यूरो– देहरादून सहस्त्रधारा से अगले यात्रा सीजन तक हेलीड्रोम का निर्माण किया जाएगा। जहां पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इस हेलीड्रोम की क्षमता 500 यात्रियों की होगी।

बता दें कि यात्रा सीजन के दौरान हेली सेवा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अगले यात्रा सीजन से सहस्त्रधारा से भी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

 सहस्त्रधारा हेलीपैड विस्तार के लिए नगर निगम की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को भूमि के बदले13 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »