UTTARAKHAND

 दर्दनाक हादसा: पूजा पंडाल में लगी आग तो हादसे मे  तीन बच्चों समेत 5 जिंदा जले।

खबर यूपी के भदोही जिले के नरथुआं में रविवार रात नौ बजे के करीब दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान आग लग गई। घटना के वक्त पंडाल मे150 से ज्यादा लोग मौजूद थे तो हादसे में 67 लोग झुलस गए अब तक तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो चुकी है

सीएम योगी को इस घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने और घायलों के बेहतर इलाज के आदेश दिए है।

इस मामले में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजन समिति के पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है का आग का कारण हाइलोजन लाइट के गर्म होकर आग पकड़ने से पाया गया है। हादसे में 64 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। झुलसे लोगों में से 42 को वाराणसी, चार को प्रयागराज रेफर किया गया था।

बाकी बचे 18 लोगों का उपचार जिला अस्पातल में जारी है। रविवार देर रात हुए हादसे के बाद  मौके पर एडीजी प्रभात कुमार, आयुक्त विंध्याचल योगेश्वर राम, डीआइजी आरपी सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया।

कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने भदोही समेत मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी पूजा पंडालों की विधिवत जांच कराएं। फायर शेफ्टी के साथ अन्य मानकों का पालन हो रहा है कि नहीं, जांच करायें।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »