UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : SSP देहरादून ने ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में बनाये गए रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण

सेन्टर में यात्रियों की सुविधाओ हेतु की गई व्यवस्थाओ का लिया जायजा, यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

चार धाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री वाहन के रजिस्ट्रेशन को भली-भांति चैक करने के उपरान्त ही उन्हें आगे जाने की अनुमति प्रदान करने के दिये निर्देश

वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चारधाम यात्रा मार्ग पर निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा खांड गांव, गुमानीवाला रोड पर बनाये गये रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुऐ चारधाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री का रजिस्ट्रेशन चैक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चैकिंग प्वांइट से आगे न जाने देने तथा ऐसे सभी यात्रियों को वापस भेजने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा व्यवस्थाओ को दुरस्त रखने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »