UTTARAKHAND

बड़ी खबर : CBI ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए प्रिंसिपल को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

बड़ी खबर : CBI ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए प्रिंसिपल को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून : CBI ने केंद्रीय विद्यालय, हरिद्वार के प्रिंसिपल को शिकायतकर्ता से 30,000 रूपये की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल(BHEL), रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 30,000 रूपये की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक (supervisor) के माध्यम से 10,000 रूपये प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।

आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए 08 कर्मचारियों हेतु 80,000/- रु. की रिश्वत की मांग की (लगभग 1,000/- रु. प्रति व्यक्ति प्रति माह)। बातचीत के बाद आरोपी रिश्वत की राशि को 50,000-60,000/-रूपये तक कम करने पर सहमत हो गया।

सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 30,000 रूपये की रिश्वत की आंशिक राशि मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।

सीबीआई ने आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जाँच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »