DEHRADUNUttarakhand

ब्रेकिंग : (देहरादून) कार से कुचलकर छात्रा की मौत!

देहरादून : आज थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की 65 साल में होगी सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी।

मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन संख्या UK 07TB 0473 इनोवा कार को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »