ALMORANANITALUttarakhand

अल्मोड़ा: 35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,  तो चालक-परिचालक समय पर फरार…….

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई। lतोबस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल हो गये है।



जानकारी के मुताबिक शनिवार की हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही  बस दो गांव के पास एक मोड में अनियंत्रित हो गई। और पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है। और यात्रियों के घायल होने की खबर है।



घायल यात्रियों को इलाज के लिए हल्द्वानी और नैनीताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बस में 35 यात्री बताए गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »