टिहरी गढ़वाल। जनपद के जाखणीधार ब्लॉक स्थित कैन्थोली गांव में ग्रामीणों ने सत्संग की आड़ में कथित धर्मांतरण गतिविधियां चलाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी लोग गांव में आकर सत्संग के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रेरित कर रहे थे।
ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत प्रशासन से करते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

