Science & Technology

कंप्यूटर साइंस में ऑल इंडिया पहली रैंक नमिता के नाम

  • रुड़की की नमिता ने किया गेट परीक्षा में टॉप

देहरादून : बीटेक और बीई के बाद आईआईटी में इंजीनियरिंग के पीजी दाखिलों के ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) की परीक्षा में रुड़की की नमिता कालरा ने पूरे देश के छात्रों में टॉप किया है। नमिता ने एनआईटी उत्तराखंड से बीटेक की डिग्री हासिल की है। गेट का आयोजन देशभर में तीन व चार फरवरी और 10 व 11 फरवरी को हुआ था। जिसमें नमिता कालरा ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। नमिता ने इसके बाद एनआईटी श्रीनगर से बीटेक पास किया। इसके बाद उन्होंने गेट में यह कामयाबी पाई है।

वहीँ देहरादून के शिवम मित्तल ने ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल की है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई रुड़की के ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। इसके अलावा पहले ही प्रयास में देहरादून के शिवम मित्तल ने गेट में ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल की है। शिवम ने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक पास किया है। इस परीक्षा में देश के दो लाख 80 हजार बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »