UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री धामी की टीम चार रन से जीत गई

देहरादून। देहरादून अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में मुख्यमंत्री इलेवन और भाजयुमो इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें मुख्यमंत्री इलेवन ने चार रन से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री धामी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री इलेवन की टीम ने सात ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो इलेवन निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बना पाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है, उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »