ENTERTAINMENT

सुपर डांसर के टॉप-6 तक पहुंचे अक्षित भंडारी का हुआ जोरदार स्वागत

अक्षित को रिक्शे से लेने पहुंचे उनके पापा
लोकप्रिय शो सुपर डांसर के टॉप-6 तक पहुंचे थे अक्षित भंडारी 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांसिंग-शो सुपर डांसर में टॉप-6 तक का सफर तय करने वाले अक्षित भंडारी खासे लोकप्रिय हो गए हैं। दून पहुंचने पर अक्षित का भव्य स्वागत हुआ और हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने को बेताब नजर आया। खास बात यह कि रिक्शा चालक पिता राजन भंडारी बेटे को लेने अपना रिक्शा लेकर पहुंचे।

लोकप्रिय शो सुपर डांसर में अपने डांस से जलवा बिखेरने वाले अक्षित भंडारी देहरादून पहुंच गए हैं। टॉप-6 तक पहुंचने अक्षित ने अपने डांस से सभी को खासा प्रभावित किया, लेकिन इसके बाद वह आगे नहीं जा सके। रविवार को अक्षित जब मां पार्वती भंडारी के साथ दून पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही लोगों को अक्षित के आने की सूचना मिली, उनसे मिलने पहुंच गए। जिसे भी मौका मिला, वो अक्षित के साथ सेल्फी लेते रहे। मगर, खास पल वो रहा जब अक्षित के पिता अपना रिक्शा सजाकर उसे लेने पहुंचे।

पिता ने कहा कि वह सामान्य परिवार से हैं। वह नहीं चाहते कि बेटे का नाम रोशन होते ही वह अपनी जमीन भूल जाएं। यहां से अक्षित रिक्शा में बैठकर बड़ोवाला स्थित घर की ओर निकले। फिलहाल अक्षित न्यू एरा एकेडमी ङिावरहेड़ी में पढ़ाई करते है। जहां उनके रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोग उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »