DEHRADUNUttarakhandUTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : दायित्वधारियों की फर्जी सूची वायरल, जांच में जुटी भाजपा

देहरादून। सोशल मीडिया पर मंगलवार को सरकार में भाजपा नेताओं को दायित्व मिलने और दायित्वधारियों की एक सूची तेजी से वायरल हुई। इस सूची में भाजपा के 51 नेताओं के नाम शामिल हैं जिनके आगे उन्हें दिए जाने वाले दायित्वों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस सूची को फर्जी बताया है।

Breaking : ग्राम्य विकास में अफसरों के तबादले, देखें सूची

सूची वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर चर्चा तेज हो गई कि यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी है। भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी यह सूची शेयर की गई। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल दायित्वधारियों की सूची फर्जी है। पार्टी की ओर से दायित्वधारियों की कोई सूची नहीं बनाई गई है।

खुशखबरी : मसूरी वासियों को केंद्र ने दिया ये तोहफा, सीएम धामी ने दिया धन्यवाद

विदित है कि भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार में दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन की ओर से काफी पहले ही सरकार को दायित्वों के लिए वरिष्ठ नेताओं की सूची सौंपी जा चुकी है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री भी पूर्व में कई बार जल्द दायित्व वितरण की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद दायित्वों का वितरण अब तक नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »