HARIDWARPOLITICSUttarakhand

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे खानपुर विधायक उमेश कुमार, किया ऐलान

हरिद्वार : खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया है। विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव दल नहीं जनता लड़ाती है। बीते गुरुवार को ही विधायक उमेश की पत्नी सोनिया शर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया गया था।

हालांकि उनकी पत्नी का कहना था कि उन्होंने एक दिन पहले ही बसपा की प्रदेश राजनीति में चल रही गुटबाजी के चलते इस्तीफा दे दिया था। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे यह तय है। दिल्ली से लौटने पर जल्द ही प्रेसवार्ता करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »