Uttar Pradesh

यूपी में नाइट कर्फ्यू पर सीएम योगी सख्त

सीएम योगी ने केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। लखनऊ में टीम-9 के साथ बैठक में सीएम ने आदेश दिया कि नाइट कर्फ्यू का हर हाल में कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने आदेश दिया है कि पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, जिससे 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं। लोग रात के समय बाजार में अनावश्यक ना घूमे।
दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा उत्‍तर प्रदेश के हालात तेजी से बेहतर हो रहे हैं। सक्रिय केस हो या फिर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की बात प्रदेश सरकार द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों का ही परिणाम है कि आज सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला यूपी दूसरे प्रदेशों से कोरोना पर लगाम लगाने में अव्‍वल है।
सक्रिय केसों की बात करें तो जहां यूपी में सक्रिय केस रोजाना कम हो रहे हैं वहीं महाराष्ट्र में 49,752, केरल में 1,59,355, कर्नाटक में 19,784, तमिलनाडु में 18,603, आंध प्रदेश में 13,677, उड़ीसा में 7,885, असम में 6,658, पश्चिम बंगाल में 9,217, तेलंगाना में 6,276 कुल कोरोना के एक्टिव केस दर्ज किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »