Uttarakhand

खाने का वीडियो बनाने वाले सैनिक अजमेर सिंह की पत्नी बोली, उनकी जान को खतरा

देहरादून : भारतीय सेना में तैनात सैनिक ने आर्मी में भ्रष्टाचार और खाने की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। आर्मी में भ्रष्टाचार और खाने की गुणवत्ता को लेकर देशभर में वायरल हुए वीडियो के मामले में एक सैनिक की पत्नी ने अपने पति की जान को खतरा बताते हुए क्लेमेंटाउन थाने में शिकायत की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल के मुताबिक क्लेमेंटाउन में आर्मी की रेजीमेंट के सैनिक अजमेर सिंह की पत्नी सुमित देवी ने शुक्रवार रात क्लेमेंटाउन थाने में इस संबंध में शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि 21 जनवरी, 2017 को आर्मी में भ्रष्टाचार और अच्छा खाना न मिलने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था।

फेसबुक पर मामला उछलने के बाद उसके पति अजमेर के मोबाइल आदि जब्त उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू की थी। इसी बीच पति अजमेर सिंह को यूनिट के साथ राजस्थान भेजा रहा है। पत्नी ने आशंका जताई है कि उसके पति की जान को खतरा है।

उनके पति को बाहर भेजा गया तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। शिकायती पत्र में कहा है कि कोर्ट आफ इंक्वायरी यही रहते हुए पूरी की जाए। एसएसपी ने बताया कि मामले में आर्मी के अधिकारियों से बात कर सही जानकारी ली जा रही है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »