सीएम के स्वागत से रोके जाने पर बवाल: दर्जाधारी मंत्री और पुलिस अफसर में तीखी नोकझोंक

गुरुकुल हेलीपैड पर दर्जाधारी मंत्री से पुलिस का अभद्र व्यवहार
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुरुकुल हेलीपैड पहुंचने के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें दर्जा प्राप्त मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और एक पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि दर्जाधारी मंत्री मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हेलीपैड पहुंचे थे, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।
दर्जा प्राप्त मंत्री इस व्यवहार पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं और एसपी सिटी से माफी की मांग कर रहे हैं।
घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी असंतोष देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।



