संत रविदास जयंती की शोभायात्रा में बवाल, फायरिंग….दो की मौत

संत रविदास जयंती की शोभायात्रा में बवाल, फायरिंग ….दो की मौत
रविदास जयंती शोभायात्रा में फायरिंग, दो की मौत..रुड़की अस्पताल में इलाज जारी
उत्तराखंड।
हरिद्वार के रुड़की स्थित भगवानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत बिनारसी में हुई घटना में दो लोगो की गोली लगने से मौत होगी जबकि दो लोग घायल है।
रविदास जयंती के मौके पर भगवानपुर में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान आपसी रंजिश में दो गुटों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया के देखते ही देखते फायरिंग हो गई जिसमें दो व्यक्ति को गोली लगने से उनकी मौत हो गई जबकि अन्य लोगो का इलाज रुड़की अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आज थाना भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद एक ही पक्ष के दो गुटों में झगड़ा हो गया था जिसमे लाठी डंडे और गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी इस घटना में दो लोगो की मौत और दो लोग घायल है जिनका इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है।



