EDUCATIONNATIONALUTTARAKHAND

आर्मी कैडेट कॉलेज के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी में होगे शामिल

 देवभूमि मीडिया ब्यूरो– आर्मी कैडेट कॉलेज के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए। आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।

बता दें कि आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के है।

10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे। इस दौरान देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जिनमें 10 मित्र देशों के 30 कैडेट शामिल हैं।तो वही शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

स्वर्ण  -प्रबीन कुमार सिंह

रजत-  आलोक सिंह 

कांस्य- मनीष गिरी

कमांडेंट सिल्वर मेडल

सर्विस ट्रेनिंग- प्रबीन कुमार सिंह

कला- आलोक सिंह

 विज्ञान- प्रबीन कुमार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »