पहले से घाटे की मार झेल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को एक बार फिर से झटका लगा है. हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत आने वाले पांच डिपो ने अपने बसों के बढ़े टैक्स को पिछले 7 महीनों से आरटीओ में जमा नहीं किया है. ऐसे में अब परिवहन विभाग ने परिवहन निगम को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे कि बढ़े हुए टैक्स को तुरंत जमा कराई जा सके.
हल्द्वानी आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि हल्द्वानी संभागीय अंतर्गत अलग-अलग 5 रोडवेज डिपो में करीब 390 रोडवेज की बसें चलती हैं, जो अलग-अलग आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड हैं. नवंबर 2021 से नए एक्ट के तहत और उत्तर प्रदेश के रोडवेज की बसों की टैक्स में वृद्धि की गई है.

