वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया लैब का लोकार्पण
बहुत कम समय में शुरू की गई लैब, टेस्टिंग क्षमता बढ़ेगाः सीेएम
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग से राजकीय मेडिकल कालेज, देहरादून में वायरोलाजी लैब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत कम समय में यह लैब शुरू की गई है। इससे अब हमारी टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से लैब में तैनात अधिकारियों से भी बात की। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा, एनएचएम उत्तराखंड के निदेशक युगल किशोर पंत उपस्थित थे।