Ad imageAd image

World News

Latest World News News

भूटान की नेशनल असेंबली के स्पीकर ने बताया डॉ. निशंक को  “हिमालय पुत्र”  

भूटान की नेशनल असेंबली के स्पीकर श्री जिग्मे जांगपो ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के अध्यक्ष  डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया  जहाँ डॉ.निशंक ने भूटान एवं भारत के मध्य इंजीनियरिंग प्रबंधन, उद्धमियता विकास, इको टूरिज्म कौशल विकास, पर्वतीय कृषि ,जैविक तकनीकी और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सहयोग किए जाने का आग्रह किया।  डॉ.निशंक ने  भूटान के नेशनल असेंबली केस्पीकर को हरिद्वार गंगा स्नान का निमंत्रण भी दियाश्री जिग्मे जांगपो द्वारा डॉ निशंक की स्पर्श गंगा मुहिम की प्रशंसा की गई और विश्वास प्रकट किया की अन्य हिमालय देश भी स्पर्श गंगा अभियान से जुड़ेंगे  ।  इस अवसर पर उन्होंने बताया की उनकी सरकारअपने देश की सभी जल धाराओं की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है और इस कारण से उनकी  नदियों में प्रदुषण देखने को नहीं मिलता | भोज में कई सांसदों ने हिस्सा लिया जिसमे चोयेदा जमशो, किन्ले ओम और करमा तेनजिन प्रमुख थे |  श्री जिग्मे जांगपो ने बतायाकी भारत और भूटान के संसद के मध्य अत्यंत मजबूत सम्बन्ध हैं, उन्होंने बताया की भूटान में हिमालय के पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार द्वारा आने कदम उठाये गए हैं उन्होंने डॉ निशंक को स्पर्श गंगा अभियान की बधाई देते हुए उन्हें "हिमालय पुत्र" की संज्ञा दी | डॉ निशंक ने इस बात पर जोर दिया की मौसम परिवर्तन के चुनोतियों से निपटने के लिए भारत भूटान समेत सभी हिमालयी देशों को एक मंच पर संगठित होना चाहिए | स्पीकर श्री जिग्मे जांगपो ने कहा की भूटान कार्बन नेगेटिव है एवं अपनी महत्वकांक्षी जलविद्युतपरियोजनाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है | उन्होंने भारत को गहरा दोस्त बताया और भूटान नवनिर्माण में भारत के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की |  भूटान नेशनल असेंबली के महासचिव  और विदेश मंत्रालय के महानिर्देशक भी मौजूद थे | 

अफगानिस्तान में काबुल के होटल में बंधक बने 100 लोगों को बचाया गया, 5 की मौत

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर शनिवार शाम को…

किम जोंग ने ट्रंप को कहा ‘पागल कुत्ता’

सोल (एजेंसी)।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'परमाणु बटन' से संबंधित बयान…

भारत गौरव अंतर्राष्ट्रीय एचीवमेंट अवार्ड कार्यक्रम 2018  में  देश -विदेश के कई नामचीन होंगे सम्मानित 

अवार्ड से देश- दुनिया के महत्वूर्ण लोग होंगे सम्मानित   राजेन्द्र जोशी  बेहरीन…

ममता बनर्जी के साथ लंदन गए कई पत्रकार चम्मच चुराते धरे गए भरना पड़ा 50 पौंड जुर्माना!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ आधिकारिक दौरे पर लंदन…

जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांट रही भारत की सरकार : राहुल

बहरीन में प्रवासी भारतीयों से बोले राहुल गांधी कि खतरे में है…

अमेरिका की निगरानी सूची में धार्मिक आजादी को लेकर पाकिस्तान

झल्लाया पाक बोला कि भारत की भाषा बोल रहा अमेरिका वाशिंगटन :  धार्मिक स्वतंत्रता…

साल 2018 में टेकआॅफ हुई और साल 2017 में लैंड हुईं फ्लाइट्स

आॅकलैंड :  ऐसा भी होता है जब नए साल के मौके पर कई देशों…

Happy New Year 2018 : भारत समेत नए साल के जश्न में डूबा विश्व

नए साल का वेलकम करने वाला विश्व का पहला देश न्यूजीलैंड देहरादून : दुनियाभर…

Translate »