देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है।
केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी, 2026 से 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी करेगा।

