-
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी पोल, सड़कों पर उतरे लोग
-
टूटी व्यवस्था पर जनता का आक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री चुनावी व्यस्तता में
-
डॉक्टरों की कमी और खराब सुविधाओं से तंग जनता का विरोध प्रदर्शन
अनीता राजेंद्र जोशी। राज्यभर में टूटी व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है। खराब अस्पतालों, डॉक्टरों की कमी और लचर सुविधाओं से तंग आकर लोग जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं। चौखुटिया से देहरादून तक आंदोलनकारियों ने पदयात्रा शुरू कर दी है।
Contents

विडंबना यह है कि जब प्रदेश बीमार स्वास्थ्य तंत्र से कराह रहा है, तब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत स्वयं पटना में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। जनता सवाल पूछ रही है—क्या उत्तराखंड के मरीजों की हालत पर अब राजनीति हावी है?

