भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार सुबह 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय 1 जून की रात फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें मैक्स अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
जसपाल राणा भारतीय शूटिंग जगत का बड़ा नाम थे। वह पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के कोच और जूनियर टीम के हाई परफॉर्मेंस ट्रेनर भी रहे। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने एशियाई खेलों में 8 और कॉमनवेल्थ खेलों में 15 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।

