UTTARAKHAND

हड़ताल वापस:ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता सकारात्मक रही

देवभूमि मीडिया ब्यूरो । ऊर्जा कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला ले लिया है वही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से भी वार्ता सकारात्मक रही जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला हुआ

अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रात 12:00 बजे से हड़ताल शुरू कर दिया था। जिसके पास प्रदेश में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई थी।

लिहाजा कर्मचारियों की मांगों के आगे राज्य सरकार को झुकना पड़ा और ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच करीब एक घंटे की वार्ता सकारात्मक रही।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने के भीतर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान मोर्चा के सम्मुख ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बात को रखा कि हाल ही में उन्हें ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है, ऊर्जा निगम को एमडी और सचिव भी हाल ही में मिले है। लिहाजा विभाग को समझने का थोड़ा समय मिलना चाहिए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »