उत्तराखण्ड ।
मुख्यमंत्री अध्यक्षता में 18-11-2025 को सम्पन्न राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक का कार्यवृत्त ।
उपरोक्त विषयक इस कार्यालय के पत्र संख्या-241074/2025 12-01-2026 एवं पत्र संख्या-262162/2026 18-03-2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके अन्तर्गत मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में 18-11-2025 को सम्पन्न हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के कार्यवृत्त संख्या- 357/62/ix-1/2025/23/ix-1/2014 31 दिसम्बर 2025 की प्रति संलग्न करते हुए अपने जनपद से सम्बन्धित बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही कराते हुए कृत कार्यवाही की आख्या प्राथमिकता के आधार पर इस कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया ।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि जून माह अंतिम सप्ताह में परिवहन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक प्रस्तावित है।
अतः अनुरोध है कि कृपया 18-11-2025 को सम्पन्न बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति/कृत कार्यवाही की आख्या प्राथमिकता के आधार पर इस कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करने का कष्ट करें।










